फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

40 हजार नगदी व आभूषण समेत 12 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। पथरहा गांव में सोमवार की देर रात को चोरों ने शीतला प्रसाद के घर से एक कमरे में रखा 40 हजार नगदी और गहना समेत 12 लाख की चोरी की। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन

मिर्जापुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पथरहा गांव निवासी शीतला प्रसाद सिंह का मकान है। शीतला प्रसाद सिंह ने बताया कि परिवार के लोग 11 बजे रात तक भोजन कर सोने चले गए। महिलाएं दो अलग-अलग कमरों में सोईं थी। शीतला प्रसाद घर के बाहर बरामदे में पुत्र प्रहलाद के साथ सोए थे। इसी बीच रात को चोर घर में घुस कर महिलाओं के कमरे के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद एक कमरे रखी अटैची, बक्सा आदि उठा ले गए। रात में ही चोर की जानकारी घर वालों को हो गई। बगल के कमरे का ताला टूटा व बिखरा सामान देख परिवार के लोग अवाक रह गए। जिसकी सूचना पड़री थाने को दी गई। सुबह खोजबीन के बाद घर से पश्चिम तरफ एक किलोमीटर दूर सिवान में अटैची, बक्सा आदि टूटा पाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है। शीतला प्रसाद ने बताया कि चोरों ने दो विवाहित पुत्रियों, बहू और पत्नी का रख्सा सोने का तीन चैन, हार, मंगल सूत्र ,बाली, झुमका, अंगूठी सहित 16 भर सोना, एक किलो चांदी के आभुषण व 40 हजार रुपये नगद उठा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें