फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 मिले पाजिटिव, 20 स्वस्थ्य होकर लौटे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में मंगलवार को लगातार 98वें दिन एक महिला समेत 12 पाजिटिव मरीज मिले। 20 के स्वस्थ होने पर उनको डिस्चार्ज कर दिया गया। 12 मरीज मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या दो हजार 556 हो गई। दो हजार 369 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके है। इसमें 29 मरीजो की कोरोना से मौत हुई है। एक्टिव केस 158 है। आठ लोग आइसोलेशन व 90 लोग होम हाईसोलेशन में है।
विज्ञापन

कोरोना सर्विलांस अधिकारी डा. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को एक हजार 127 की रिपोर्ट आई है। 12 पॉजिटिव मरीजों में 11 पुरुष और एक महिला है। पाजिटिव पाए गए लोगों में चुनार से एक पुरुष, डीबीएल डगमगपुर पड़री से एक पुरुष, पौनी चुनार से एक महिला, भैंसा कछवां एक पुरुष, झिलवर विजयपुर से कए पुरुष, छोटा मिर्जापुर कोतवाली कटरा से एक पुरुष, मदनपट्टी चील्ह से एक पुरुष, कैलहट रेलवे स्टेशन से पांच पुरुष है। 20 के स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज किया गया। इसमें 14 पुरुष और छह महिला है। जिले में अब तक एक लाख 19 हजार 650 का सैंपल लिया जा चुका है। एक लाख 16 हजार 419 की रिपोर्ट आई है। तीन हजार 231 की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में अब तक 69 हजार 790 की एंटीजेेन कीट से जांच कराई गई है। जिले में इस समय 92 हाट स्पाट है। इसमें 78 ग्रामीण और 14 शहरी क्षेत्र में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें