पड़री/जमुई। मिर्जापुर-वाराणसी राजमार्ग पर पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास सोमवार की रात अज्ञात वाहन के धक्के से घायल मैजिक चालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं मंगलवार की सुबह राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर चुनार कोतवाली क्षेत्र के उसरहवा गांव के पास टैैंकर के टक्कर से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा युवक घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचा कर परिजनों को सूचना दिया।
चुनार थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी 25 वर्षीय जितेंद्र विश्वकर्मा पुत्र भगवान दास सोमवार की रात मिर्जापुर से मैजिक पर फल लाद कर चुनार वापस लौट रहा था। सोमवार की रात को वह जैसे ही उसरहवा गांव के पास पहुंचा तभी विपरीत दिशा से आ रही किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे मैजिक चालक जितेंद्र विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जितेंद्र को मंडलीय अस्पताल भेजवाया। मंडलीय अस्पताल लाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष वेंकटेश तिवारी ने परिवार वालो को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
जमुई, अदहलहाट थाना क्षेत्र के बघेड़ा नई बस्ती निवासी 25 वर्षीय पंकज कुमार सोमवार को बाइक से अपनी बहन उर्मिल के घर पड़री थाना क्षेत्र के उसरहवा गांव गया था। उसके दूर के रिश्तेदार 32 वर्षीय अजय कुमार पुत्र रामदुलार निवासी बलुआ चंदौली दो दिन पूर्व ही चंडिका गांव अपने रिश्तेदारी में आया था। मंगलवार की सुबह
दोनों अपने घर के लिए रवाला हुए। बाइक अजय कुमार चला रहा था। रास्ते में चुनार कोतवाली क्षेत्र के जुई बाजार में ओवरटेक करते समय पीछे से आ रही टैंकर ने धक्का मार दिया। धक्का लगने पर बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर गए। बाइक पर पीछे बैठक पंकज ऊपर टैंकर चढ़ गई। इससे उसकी मौके पर ही मौतहो गई। बाइक चालक अजय की हेलमेट लगाने से जान बच गई। मृतक पंकज दो भाइयों में छोटा था। उसकी शादी नहीं हुई थी। मृतक दिल्ली में कपड़ा मील में काम करता था। लाकडाउन में घर आया था। एक महीने पहले उसके प्िता का निधन हो गया था। टैंकर चालक मौका देखकर फरार हो गया। ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे कजरहट चौकी प्रभारी मोहम्मद ऐश खां ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर टैैंकर को कब्जे में ले लिया।