फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अब तक मिले डेंगू के 12 मरीज, हॉटस्पॉट पर भी गंदगी का अंबार

विज्ञापन
मंडलीय अस्पताल के डेंगू वार्ड में भर्ती मरीज। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपद में इस साल अब तक डेंगू के 12 मरीज मिले हैं। इसमें जुलाई में 10 तो अगस्त के पहले सप्ताह में अब तक दो मरीज मिले हैं। जो मंडलीय अस्पताल में भर्ती हैं। संभावित मरीजों की संख्या 50 से अधिक है। इस बार बारिश अधिक होने के कारण मुहल्लों में जगह-जगह जलभराव हुआ है। पिछले साल डेंगू के मरीजों की संख्या कम थी। नगर क्षेत्र में गंदगी का हाल देखकर आशंका है कि इस बार मरीजों की संख्या बढ़ेगी। विंध्यपुरी कॉलोनी में दो साल पहले सबसे ज्यादा मरीज मिले थे। वहां भी इस बार नगर पालिका का कूड़ा प्रबंधन में फेल है।
विज्ञापन



दो साल पहले 2023 में जिले में डेंगू से पीड़ित दो हजार लोग बीमार थे। इसमें कई लोगों की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों की मानें तो 466 मरीज मिले थे और अस्पताल में कोई मौत नहीं हुई थी। वहीं, साल 2024 में डेंगू के 207 मरीज मिले। इस बार अगस्त महीने तक 12 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन







डेंगू के लिए छह बेड का एक वार्ड बनाया गया है। अभी एक मरीज भर्ती है। 40 बेड के वार्ड को डेंगू वार्ड बनाया जाएगा। मरीज बढ़ने वहां भर्ती किए जाएंगे।

डा. एसके श्रीवास्तव, सीएमएस, मंडलीय अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें