विंध्याचल। माता विंध्यवासिनी की नगरी में चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिन शनिवार को मतदाता जागरूकता के लिए कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में जिले के 2089 बूथों के प्रतीक स्वरूप 2089 कलश शामिल किए गए थे।
इस कलश यात्रा का नेतृत्व कर रहे डीएम अनुराग पटेल व सीडीओ प्रियंका निरंजन ने लोगों से 75 फीसद से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। रैली में शामिल 2089 महिलाएं एवं छात्राएं इस मतदाता जागरूकता कलश यात्रा में कलश के साथ सम्मिलित हुई। सबसे अच्छी बात यह रही कि इन कलशों को तैयार करने में 14 कुम्हार परिवारों को रोजगार भी जिला प्रशासन ने दिया। यह एक प्रकार से 75 परसेंट से ऊपर मतदान कराने की संकल्प यात्रा भी थी। रैली में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, नगर मजिस्टृेट सुशील लाल श्रीवास्तव, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0ओपी तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी पी के सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण तिवारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, कोआडिनेटर विनोद कुमार श्रीवास्तव,,जिला सूचना अधिकारी ओम प्रकाश उपाध्याय सहित जनपद के करीब 33 विभागों एवं सूचना विभाग की ओर से मतदान के लिए लोगों को जागरूक किया गया। विंध्य क्षेत्र में देश के कोने.कोने से आने वाले यात्रियों एवं श्रद्धालुओं के साथ जनपद वासियों को रैली के माध्यम से वोट के प्रति जागरूक किया गया। कलश यात्रा में जनपद की मतदाता ब्रांड अम्बेसडर/लोकगायिका उषा गुप्ता, लोक गायक डॉ मन्नू यादव तथा उद्घोषक आशीष श्रीवास्तव टोपी वाले ने सारे काम छोड देई - चला सखी वोट दई एवं मिर्जापुर की शान 75 प्रतिशत प्लस मतदान का नारा दिया। कलश यात्रा विंध्य क्षेत्र के रोडवेज बस अड्डे से स्टेट बैंक चौराहे होते हुए पुरानी वीआईपी न्यू वीआईपी होते हुए मंदिर क्षेत्र की गलियों मॉं विन्ध्यवासिनी मंदिर का परिक्रमा करते हुये कालीखेह मंदिर पर संपन्न हुई।