फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्ट व जनविरोधी पार्टी के बहकावे न आए जनता: आशीष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सपा-बसपा गठबंधन दो नेताओं का नहीं कार्यकर्ताओं के दिल का गठबंधन है। भाजपा सरकार के क्रियाकलापों से तंग जनता की नब्ज को टटोलते हुए सपा-बसपा ने भ्रष्ट और जनविरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया है। उक्त बातें सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव ने मंगलवार को जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर सपा-बसपा की संयुक्त बैठक के दौरान कही।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जनता वर्तमान सरकार के झूठे वादों और जुमलों से आजिज आकर अपने को ठगा महसूस कर रही है। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर सपा-बसपा के विकास कार्यों की जानकारी दें और भाजपा के नाकामियों का उजागर करें। दलितों के हो रहे शोषण व उनके हक और अधिकारों के हनन के लिए रची जा रही साजिश से जनता को अवगत कराएं और आरएसएस और भाजपा के बहकावे में न आने की आगाह करें। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता आदर्श आचार संहिता का पालन कर प्रत्याशी के लिए कार्य करें। बसपा जिलाध्यक्ष कुंजबिहारी गौतम ने कहा कि संयुक्त दल का जो भी प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरेगा, उसे कार्यकर्ता मिलकर जीजान से जिताने का कार्य करेंगे। बैठक के दौरान बलराम यादव, कमलेश, रामजी गौतम, राजेश भारती, राजकुमार गौतम, कैलाश चौरसिया, जगतंबा सिंह पटेल, रोहित शुक्ला, सुरेंद्र सिंह पटेल, देवी प्रसाद चौधरी, जवाहरलाल मौर्या, विजयबाबू मिश्र, मो. जामिन, स्वामीशरण दुबे, सद्दाम राइन, रमाशंकर कोल सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें