घर-घर खोजे जाएंगे टीबी के मरीज
चुनार। टीबी की बीमारी से जनपद को मुक्त करने के लिए आरएनटीसीपी योजना के तहत सात जनवरी से अभियान चलाकर मरीजों की तलाश की जाएगी। इसके तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाएंगी और मरीजों को चिह्नित करेंगी, ताकि उनका मुफ्त इलाज किया जा सके।
अभियान में चलागए जाने वाले स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चुनार पर प्रशिक्षण दिया गया। इसमें डिस्ट्रिक्ट पीपीएम कोऑर्डिनेटर सतीश शंकर यादव और सतीश शंकर यादव ने कर्मचारियों को अभियान को सफल बनाने के लिए जरूरी जानकारी दी। इस दौरान स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. संतोष कुमार वर्मा, इफ्तिखार अहमद और अखिलेश यादव आदि मौजूद थे।