फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइब्रिड धान क्रय नही करने पर केंद्र प्रभारी पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने डिप्टी आरएमओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वह धान खरीद के समस्त केंद्र प्रभारियों को निर्देशित करें कि किसानों के हाइब्रिड धान की खरीद की जाए। यदि धान ना खरीदे जाने की शिकायत कहीं से प्राप्त होती है तो संबंधित केंद्र प्रभारी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। विकास भवन के सभागार में गुुरुवार को आयोजित किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने यह निर्देश किसानों की शिकायत पर सुनवाई करते हुए दिया।
विज्ञापन

किसान दिवस कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने कहा कि शासन का स्पष्ट निर्देश है कि हाइब्रिड बीजों से उत्पादित धान को खरीदा जाए। इससे किसान अपना हाइब्रिड धान सरकारी केंद्रों पर आसानी से बेच सकेंगे। डीएम ने कहा कि अन्नदाता बंधुओं की हर समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए। गुरुवार को डीएम विकास भवन में किसान दिवस पर जनपद के विभिन्न विकास खंडों से आए किसानों की समस्याएं सुन रहे थे। डीएम ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया कि नहरों के सिल्ट की सफाई के लिए बनाए गए रोस्टर व पूर्व में कराए जा रहे कार्यों की सूची अविलंब उपलब्ध कराएं ताकि संबंधित उप जिलाधिकारी द्वारा उसकी जांच कराई जा सके। उन्होंने कहा कि नहरों की सफाई गुणवत्ता के साथ करें ताकि सिंचाई के लिए टेल तक पानी पहुंचाया जा सके। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में जितने सोलर पंप लगाए गए हैं। सभी की जांच कराकर अविलंब मरम्मत कराया जाए। किसान दिवस में प्राप्त समस्याओं पर डीएम ने कहा जिस विभाग से संबंधित समस्याएं आई हैं, उसके अधिकारी मौके पर जाकर निरीक्षण कर उसका निस्तारण कराएं। इस दौरान सीडीओ प्रियंका निरंजन, उप निदेशक कृषि अशोक कुमार उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी पवन कुमार प्रजापति सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें