फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनैतिक दल के पदाधिकारियों के सामने हुआ माकपोल

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी अनुराग पटेल सहित विभिन्न राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों के सामने गुरुवार को भिस्कुरी स्थित ईवीएम गोदाम पर ईवीएम व वीवी पैड की फर्स्ट लेबल चेकिंग की गई।
विज्ञापन

भिस्कुरी के ईवीएम गोदाम पर चेकिंग के बाद जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि अब तक प्राप्त 2415 वीवी पैड के फर्स्ट लेबल चेेकिंग के दौरान 2188 सही व 227 खराब पाए गए। इसी प्रकार 2415 सीयू में 2323 सही एवं 92 खराब पाए गए। 3264 बीयू में 3212 सही पाया गया तथा 52 खराब पाए गए। जिलाधिकारी ने बताया खराब पाए गए मशीनों पर रेडटेप लगाकर नोडल अधिकारी मुख्य राजस्व अधिकारी तथा उप संचालक चकबंदी के हस्ताक्षर कर बंगलूरू मरम्मत के लिए भेजा जाएगा। डीएम ने बताया कि सही पाए गए मशीनों पर हरा टेप लगाकर नोडल अधिकारियों के हस्ताक्षर से सील कराकर गोदाम में सुरक्षित रखवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्राप्त मशीनों में पांच प्रतिशत मशीनों को विभिन्न स्थलों पर मतदाताओं, राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों व मीडिया को जागरूक करने के लिए निकाला जाएगा। इस मौके पर उपस्थित लोगों को बंगलूरू के बेल कंपनी के इंजीनियरों द्वारा ईवीएम व वीवी पैड की फर्स्ट लेबल चेकिंग की गई एवं वीवी पैड को चलाने व वोटिंग कराकर भी दिखाया गया। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष विद्याधर तिवारी, अपना दल के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, एनसीपी के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौरसिया, सपा के जितेंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें