फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई ने खंगाली मनरेगा घोटाले

विज्ञापन
विज्ञापन
हलिया। सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम ने गुरुवार को हलिया ब्लॉक पहुंचकर मनरेगा घोटाले की फाइलों को खंगाला। इस दौरान मिर्जापुर तथा हलिया ब्लॉक के दो बैंकों से जरूरी कागजात लिए। इसके बाद डीसी मनरेगा और डीपीआरओं से घोटाले के बारे में पूछताछ भी की। बता दें कि सीबीआई टीम हलिया ब्लॉक में वर्ष 2007 से 2010 के बीच कराए गए मनरेगा कार्यों में हुए करोड़ों के घोटाले की जांच कर रही है। अब तक टीम हलिया ब्लॉक में 14 बार आ चुकी है। गुरुवार को 15वीं बार जांच करने पहुंची है।
विज्ञापन

डिप्टी एसपी प्रशांत श्रीवास्तव के नेतृत्व में सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम गुरुवार को हलिया ब्लॉक में हुए मनरेगा घोटाले की जांच करने पहुंची। दोपहर बाद टीम इलाहाबाद बैंक शाखा ड्रमंडगंज पहुंचकर शाखा प्रबंधक रोशन सिंह से ब्लॉक प्रमुख, क्षेत्र पंचायत सदस्य व श्रमिकों से संबंधित बैंक स्टेटमेंट बारीकी से खंगाला। बैंक पहुुंची टीम ने बैंक के अंदर खड़े लोगों को बाहर निकलवा दिया। जांच के दौरान सीबीआई टीम आवश्यक अभिलेखों की छायाप्रति भी अपने साथ ले गई। सीबीआई वर्ष 2007 से 10 के बीच मनरेगा में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में 71 कार्यों की जांच कर रही है। सीबीआई टीम के बैंक में पहुंचने की जानकारी होते ही बैंक कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल रहा। बाहर खड़े लोग आपस में कयास लगा रहे थे कि आखिर टीम अंदर क्या क्या जांच कर रही होगी। सीबीआई डिप्टी एसपी प्रशांत श्रीवास्तव ने सबसे पहले डीसी मनरेगा नफीस सिद्दीकी और इसके बाद डीपीआरो सीआर जायसवाल से पूछताछ की। करीब तीन घंटे तक चली पूछताछ में कई विंदुुओं पर जानकारी ली। टीम में इंस्पेक्टर नीरज शर्मा व संतोष यादव के साथ ब्लॉक के बड़े बाबू विमलेश मिश्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें