फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमालपुर में धान की खरीद कम होने पर लगाई कड़ी फटकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर। विकास खंड के धान क्रय केंद्रों पर धान की कम खरीद को लेकर जिलाधिकारी द्वारा दो क्रय केंद्र ओडी एवं जमालपुर को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई थी। इसी को लेकर गुरुवार को एडीओ सहाकरिता अवधेश कुमार सिंह ने क्रय केंद्र प्रभारियों की बैठक ब्लाक मुख्यालय पर ली। बैठक दौरान कम धान की खरीद होने पर केंद्र प्रभारियों को कड़ी फटकार लगाई।
विज्ञापन

उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने का एवं धान की खरीद शुचिता पूर्ण तरीके से करने का निर्देश केंद्र प्रभारियों को दिया। विकास खंड के भुइली क्रय केंद्र पर सबसे अधिक 65 किसानों से 3440 कुंतल, अहरौरा धान क्रय केंद्र पर 34 किसानों से 2208 कुंतल धान, बिशेषरपुर समिति पर 48 किसानों से 3712 कुंतल, मठना समिति पर 27 किसानों से 1236 कुंतल, जमालपुर समिति पर 23 कृषकों से 1400 कुंतल एवं ओडी साधन सहकारी समिति पर 29 किसानों से 1001 कुंतल धान खरीदी जा चुकी है। एडीओ सहाकरिता ने बताया ओडी, जमालपुर व मठना धान क्रय केंद्र पर कम धान खरीद होने पर खरीद करने में तेजी लाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें