फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरकछा में ओपीडी का शुभारंभ नौ सितंबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बीएचयू के बरकछा स्थित राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में नौ सितंबर से सरसुंदरलाल अस्पताल की ओपीडी चलेगी। ओपीडी का उद्घाटन केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल करेंगी। इस दौरान बीएचयू के कुलपति प्रो. राकेश भटनागर और सर सुंदरलाल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक प्रो. विजयनाथ मिश्र मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

मंत्री अनुप्रिया पटेल ने महीने भर पूर्व ही बीएचयू के कुलपति को पत्र भेजकर बरकछा परिसर में ओपीडी शुरू करने की मांग की थी। बताया था कि ओपीडी शुरू होने से मिर्जापुर मंडल समेत इलाहाबाद के लोगों को वाराणसी नहीं जाना होगा। मंत्री का पत्र मिलने के बाद से बीएचयू में तैयारी शुरू हो गई थी। चिकित्सा अधीक्षक समेत डाक्टर हेल्थ सेंटर का मुआयना भी कर चुके हैं। डाक्टरों के अनुरोध पर अनुप्रिया पटेल ने नौ सितंबर को उद्घाटन करने का समय दिया है। सोमवार को शनिवार तक चलने वाली ओपीडी में अलग-अलग दिन अलग-अलग रोगों के विशेषज्ञ मरीजों का उपचार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें