मिर्जापुर। जनपद में मंगलवार को व्यापक पैमाने पर एंटी रोमियो अभियान चलाते हुए कार्रवाई कर जन चौपाल लगाकर महिला सुरक्षा एवं सम्मान कील जानकारी दी गई। महिला कॉलेज व स्कूलों के आसपास चलाये गए एन्टी रोमियो अभियान में बड़े पैमाने पर कार्यवाही कराते हुए विभिन्न स्कूलों के आसपास कुल 38 स्थानों पर चेकिंग कराते हुए 205 लोगो को चेक किया गया तथा 154 को चेतावनी दी गयी।
अभियान के दौरान 66 स्थानों पर जन चौपाल लगाकर लोगों को महिला अपराधों की रोकथाम के उपायों सहित महिला सम्बन्धी अपराधों में अपराधियो हेतु विभिन्न कानून बनाकर किये गए दण्ड के बारे में भी लोगो को बताया गया। जिससे महिला संबंधी अपराधों में कमी लायी जा सके। इसके साथ ही विभिन्न आपातकालीन नंबरों के बारे में भी उन्हें बताया गया, जिससे कि किसी संकट की दशा में सम्बंधित अधिकारी से संपर्क कर आवश्यक त्वरित सहायता प्राप्त की जा सके। शहर कोतवाली में दो स्थानों पर जन चौपाल लगाया। विंध्याचल में 10 लोगों को चेक करते हुए कड़ी चेतावनी दी गयी तथा तीन स्थानों पर जन चौपाल लगाया गया। देहात में तीन स्थानों पर 30 लोगों को चेक किया गया और आठ को कड़ी चेतावनी दी गयी। तीन स्थानों पर जन चौपाल लगाया गया। चील्ह में छह स्थानों पर 35 लोगों को चेक किया गया जिसमें से 25 को कड़ी चेतावनी दी गयी। कछवां में पांच स्थानों पर 22 लोगों को चेक कर कड़ी चेतावनी दी गयी तथा नौ स्थानों पर जन चौपाल लगाया गया।पड़री में एक स्थान पर पांच लोगों को चेक कर कड़ी चेतावनी दी गयी तथा पांच स्थानों पर जन चौपाल लगाया गया। लालगंज में पांच को चेतावनी देकर छोड़ा गया दो स्थानों पर चौपाल लगाया। हलिया में पांच को चेककर कड़ी चेतावनी दी गई। जिगना में दो स्थानों पर 16 लोगों को चेक किया गया और 16 चेतावनी दी गई। अदलहाट में दो स्थानों पर 15 को चेक कर छह स्थानों पर चौपाल लगाया। इसी प्रकार जमालपुर, अहरौरा, मड़िहान महिला थाना द्वारा भी चेक कर चेतावनी दी गई।