फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एडीएम भू-राजस्व ने कुपोषित बच्चों में बांटा पोषाहार

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। एडीएम राजस्व महमूद आलम अंसारी ने शनिवार को छानबे विकास खंड के गोद लिए जोपा स्थित प्राथमिक विद्यालय में चौपाल लगा अति कुपोषित व कुपोषित नौ बच्चों को पोषाहार व कपड़े वितरित किया। इस दौरान एएनएम सेंटर पर अवैध कब्जा की जानकारी होते ही उन्होंने अविलंब कब्जा हटाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

चौपाल बाद एडीएम प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार व पांच के छात्रों से पठन पाठन की जानकारी लेते हुए जोड़ घटाना, भिन्न लगाना व गिनती पहाडा पूछा। छात्रों ने संतोष जनक जबाब दिया। शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त बनाने का निर्देश दिया। विद्यालय में कुल 158 छात्रों में 61 छात्र ही मौके पर उपस्थित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई। कहा कि अधिक से अधिक बच्चों की उपस्थिति बनाई जाय। एडीएम ने आशा व आंगनबाडी कार्यकत्री को अतिकुपोषित लाल कार्ड के चार व कुपोषित पीला कार्ड के पांच बच्चों का समुचित इलाज व देखभाल करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर प्रधान प्रतिनिधि गोवर्धन सिंह, कानून गो गैपुरा राम किशोर, लेखपाल जोखन राम, माता प्रसाद ,प्रीतम सिंह, आरती सिंह, सरोज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें