फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेडी ने बच्चों को पढ़ाया गणित का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता राम पाल मंगलवार को एक शिक्षक की भूमिका में नजर आए। उन्होंने राजकीय इंटर कालेज में मंगलवार को विद्यार्थियों को रेखागणित पढ़ाया। इस दौरान जेेडी ने विद्यार्थियों को गणित के कठिन सवालों को हल करने का सरल तरीका बताया।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक विंध्याचल मंडल ने राजकीय इंटर कालेज का निरीक्षण किया। इस दौरान कक्षा 9,10,11,12 में उन्होंने पढ़ाया। जेेडी को गणित पढ़ाते देख विद्यार्थी भी उत्साहित दिखे। इसके बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रधानाचार्य एवं सहायक अध्यापकों के साथ राजकीय इंटर कालेज में बैठक की। कहा कि विद्यालय को आदर्श विद्यालय बनाएं। अध्यापकों को निर्देश दिया कि अपने विषय से संबंधित एनसीआरटी पुस्तकें खरीद लें एवं शिक्षक डायरी तैयार करें। विद्यालय में साफ सफाई, अनुशासन, शैक्षिक वातावरण बनाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी शैक्षिक कैलेंडर का अनुपालन आवश्यक है। प्रधानाचार्य अनुमन्य विषयों में ही छात्रों को प्रवेश देंगे। बारिश का समय है। ऐसे में छात्रों को सुरक्षित कक्ष और स्थान पर ही बैठाएं। किसी भी घटना के लिए संबंधित प्रधानाचार्य व प्रबंधक उत्तरदायी होंगे। विद्यालय में बेहतर व गुणात्मक शिक्षा का परिवेश बनाएं। इसके लिए विद्यालयों की सफाई, पेयजल की व्यवस्था के साथ ही छात्र-छात्राओं के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था जरूरी है। इस दौरान प्रधानाचार्य महेंद्र सोनकर, भूपनाथ द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें