फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता की समस्याओं का गुणवतापूर्ण करें निस्तारण: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। चुनार तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन ने जनता की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा कि अधिकारी संपूर्ण समाधान दिवस पर आने वाले समस्याओं को प्राथमिकता और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें। निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

चुनार में संपूर्ण समाधान दिवस पर 193 मामले आए जिनमें से मौके पर 16 मामलों का निस्तारण किया गया। इस दौरान एसडीएम चुनार अविनाश त्रिपाठी, सीएमओ डा.ओपी तिवारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे। सदर तहसील में एसडीएम सदर अरविंद चौहान ने जनता की समस्याओं को सुना। मड़िहान में संपूर्ण समाधान दिवस पर मंगलवार को एडीएम राजाराम प्रजापति की अध्यक्षता में फरियादियों की समस्या को सुना गया। कुल 118 मामले आए जिसमें दो का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी 15 दिनों में संबंधित विभाग को निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर एसडीएम सावित यादव, नायब तहसीलदार उमेशचंद, आपूर्ति निरीक्षक विनोद तिवारी, जेई विद्युत विभाग आदि के अधिकारी मौजूद रहे। लालगंज में संपूर्ण समाधान दिवस पर कुल 91 प्रार्थना पत्र आए और जिसमें चार प्रार्थना पत्रों का मौके पर निस्तारण किया गया। ज्यादातर मामले जमीन, पेयजल, सिंचाई और बिजली कटौती से जुड़े रहे। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार मिश्र की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस संपन्न हुआ। इसमें दीपू केशरी, गणेश सोनी, अजय केशरी समेत लोगों ने प्रार्थना पत्र देकर बाजार में पेयजल आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। ज्यादातर मामले पेयजल एवं भूमि पैमाइश से संबंधित थे। एसडीएम ने फरियादियों की समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निस्तारण का निर्देश संबंधितों को दिया। इस अवसर पर तहसीलदार करमेन्द्र कुमार, नायब तहसीलदार प्रभु नाथ यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें