फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिव मंदिरों में दर्शन पूजन को उमड़े भक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। पुरूषोत्तम मास के पवित्र माह में नगर के शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को भगवान शिव के दर्शन पूजन के लिए नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर, तारकेश्वर मंदिर, पंचमुखी महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में भक्त पहुंचे और विधि विधान से भगवान भोलेनाथ का दर्शन पूजन किया।
विज्ञापन

पुरूषोत्तम मास में नगर के बूढ़ेनाथ मंदिर, तारकेश्वर मंदिर पर हिंदु युवा वाहिनी के नगर संयोजक शरद कुमार बाला ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। आरती महंत योगानंद गिरि महाराज ने विधि विधान से किया। कार्यकर्ताओं द्वारा प्रसाद का वितरण किया गया। जिला संयोजक अमित श्रीनेत ने कहा कि वाहिनी द्वारा पुरूषोत्तम मास में गरीबों के हित में काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पांच जून को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की मूर्ति पर माल्यार्पण और पार्क के सुंदरीकरण के लिए पौधरोपण और माल्यार्पण के बाद रानी कर्णावती स्कूल लालडिग्गी मेें पौधारोपण कार्य होगा। इस दौरान सुनील सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, सुरेश गुप्ता, नन्हे सोनी, रीगन जायसवाल, मुकेश गुप्ता, अश्वनी गगन केशरवानी, मयंक, अभिषेक, विजय गुप्ता, पवन मालवीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें