फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बने रमाशंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। भाजपा की बैठक जिला कार्यालय पर सोमवार को जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। इसमें मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल को भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर हर्ष जताया। इस दौरान खुशी में मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बालेंदु मणि त्रिपाठी ने कहा कि रमाशंकर सिंह पटेल ऊर्जावान नेता हैं। इनको पार्टी ने जिम्मेदारी दी है, उसपर वे खरा उतरेंगे। उनके मनोनयन से जिले का मान सम्मान बढ़ा है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लालबहादुर ने कहा कि रमाशंकर सिंह पटेल पिछड़ों में लोकप्रिय हैं। इससे पिछड़ों में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। पूर्व सांसद रामसकल ने कहा कि इनके मनोनयन से भारतीय जनता पार्टी पूर्वांचल में और मजबूत होगी तथा वर्ष 2019 का लक्ष्य फतह किया जाएगा। इस अवसर पर आशाराम यादव, गंगा सागर दुबे, नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा, मझवां सुचिस्मिता मौर्य, मनोज श्रीवास्तव, अनिल सिंह, रमेश दुबे, विनोद शंकर पांडेय, श्याम सुंदर केसरी, विष्णु सोनकर, संतोष गोयल, उदयभान, धनंजय पांडेय, प्रदीप सोनकर, वीरेंद्र प्रताप यादव, हरिशंकर पटेल, अमित सिंह, डाली अग्रहरि, अमित पांडेय, दिनेश प्रताप सिंह, अमित पटेल, राज बहादुर पटेल आदि ने मनोनयन पर हर्ष जताया और बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें