मिर्जापुर। योगी सेना हिंदू समाज की रक्षा एवं प्रदेेश में हिंदू संस्कृति को प्रोत्साहन देने के लिए संकल्पित है। इस दिशा में काम किया जा रहा है। ये बातें योगी सेना के जिलाध्यक्ष प्रिंस सिंह ने मंगलवार को एक रेस्टेरेंट के सभागार में योगी सेना के प्रथम स्थापना दिवस पर कहीं।
स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष ने दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस अवसर पर योगी सेना के माध्यम से समाज में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए मैराथन के गोल्डमेडलिस्ट शिव प्रसाद द्विवेदी, विश्व आयुर्वेद परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष लवकुश पांडेय को अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिह्न प्रदान किया गया। इस अवसर पर दिलीप सिंह गहरवार, प्रदीप सिंह, उमा बरनवाल, राजमणि दुबे, मुन्ना मालवीय, त्रिभुवन सिंह, विवेक सिंह, आकाश कुमार गुप्ता, अंकित केसरवानी आदि मौजूद रहे।