फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल वितरण का जायजा लेने पहुंची प्रधान को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया ब्लाक के लहुरियादह गांव में पेयजल संकट को लेकर लोगों में नाराजगी है। टैंकर से जलापूर्ति का जायजा लेने के लिए गुरुवार को गांव में पहुंची ग्राम प्रधान शांति देवी और उनके पति नवकुश केसरी को ग्रामीणों ने दौड़ा लिया। इसके चलते दोनों को लौटना पड़ा। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि सिर्फ एक टैंकर पानी भेजा जा रहा है जो नाकाफी है। शीघ्र पर्याप्त पेयजल के लिए टैंकरों की व्यवस्था नहीं हुई तो वे आंदोलन करेंगेे।
विज्ञापन

लहुरियादह में पेयजल संकट गहरा गया है। प्रशासन के निर्देश पर जलनिगम तथा हलिया ब्लॉक प्रशासन की ओर से तीन टैंकरों से जलापूर्ति होती थी। इस वर्ष मार्च में ही पानी का संकट गहरा गया है। लोग पीने और नहाने के लिए पानी को तरस रहे हैं। ग्राम प्रधान शांति देवी ने एक टैंकर लगवाया है लेकिन पानी की मांग पूरी नहीं हो पा रही है। गुरुवार को ग्राम प्रधान देवहट लहुरियादह शांतिदेवी और उनके पति लवकुश केसरी पेयजल का जायजा लेने गांव में पहुंचे तो आक्रोशित ग्रामीणों ने दोनों को दौड़ा लिया। दोनों किसी तरह से घर वापस आए। ग्राम प्रधान शांति देवी ने कहा कि प्रतिवर्ष तीन टैंकर से पेयजल की आपूर्ति की जाती थी लेकिन इस वर्ष जल निगम कार्यालय तथा उपजिलाधिकारी लालगंज से सहयोग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खुद एक टैंकर लगवाया गया। पेयजल की जरूरत पूरी नहीं होने पर गांव के लोग नाराज है। उन्होंने कहा कि पेयजल की व्यवस्था के लिए वह अधिकारियों से बात करेंगी।
लहुरियादह पहाड़ पर जनवरी से ही पेयजल संकट गहरा गया है। अब तो 500 फीट नीचे उतरने पर भी पहाड़ी की तलहटी में गांव को लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं सुबह होते ही महिलाएं व बच्चे बाल्टी व डिब्बों के साथ पहाड़ की तलहटी में पानी के लिए लाइन में लग जाते हैं। इस दौरान जो पहले पहुंच जाते हैं उन्हे ही साफ पानी मिल पाता है। पीछे वालों को गंदे पानी से ही संतोष करना पड़ता है। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि एक सप्ताह में टैंकर की व्यवस्था नहीं कराई गई तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें