फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसटीएफ का छापा, केंद्र व्यवस्थापक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
नकल कराने के आरोप में गिरफ्तार शिक्षक
विज्ञापन
जिगना (मिर्जापुर)। परीक्षा केंद्र बाबू घनश्याम सिंह इंटर कालेज सिहावल के बगल में स्थित आईटीआई कालेज में शनिवार को छापेमारी की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी, एसपी और डीआईओएस पहुंच गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने नकल कराने के आरोपी केंद्र व्यवस्थापक और दो शिक्षकों के खिलाफ जिगना थाने में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधन निवारण अधिनियम की धारा 4/5/7/8/10 और आईपीसी की धारा 409 के तहत मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आईजी एसटीएफ अमिताभ यश को सूचना मिली थी कि छानबे क्षेत्र में परीक्षा केंद्रों के बाहर उत्तर पुस्तिकाएं लिखी जा रही हैं। शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान की परीक्षा के दौरान आईजी के निर्देश पर एसटीएफ वाराणसी की टीम सुबह 7.45 पर गेहूं के खेत से होते हुए सिहावल स्थित आईटीआई कालेज पहुंची। छापेमारी के दौरान टीम ने शिक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह और लल्लन प्रसाद बिंद को हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र की फोटो कॉपी लेकर वैकल्पिक प्रश्नों के उत्तर गाइड से खोजते हुए पकड़ा। बिना कवर की उत्तर पुस्तिकाएं भी उनके पास मिली। टीम ने आरोपी शिक्षक और केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप सिंह से पूछताछ की। छापेमारी की खबर लगते ही कालेज में अफरातफरी मच गई। कार्रवाई की जानकारी होेने क्षेत्राधिकारी लालगंज रमाकांत सिंह और थानाध्यक्ष जिगना विवेकानंद उपाध्याय भी मौके पर पहुंचे। परीक्षा समाप्त होने के बाद एसटीएफ और जिगना पुलिस ने केंद्र व्यवस्थापक व बाबू घनश्याम सिंह इंटर कालेज के प्रधानाचार्य सिहावल, जिगना निवासी प्रदीप सिंह, सम्राट अशोक इंटर कालेज पुराजपुर जिगना निवासी अध्यापक लल्लन प्रसाद बिंद और बाबू घनश्याम सिंह इंटर कालेज के अध्यापक तिवारीपुर जिगना निवासी जितेंद्र बहादुर सिंह से पूछताछ की। केंद्र व्यवस्थापक प्रदीप सिंह ने एसटीएफ प्रभारी अमित श्रीवास्तव को बताया कि बरामद उत्तर पुस्तिकाएं उनके परीक्षा केंद्र की नहीं हैं। छापेमारी के दौरान एसटीएफ ने आईटीआई कॉलेज परिसर से प्रिंटर, कंप्यूटर, मानिटर, सीपीयू, यूपीएस, हाईस्कूल सामाजिक विज्ञान के प्रश्नपत्र की छाया प्रति, बिना कवर की उत्तर पुस्तिकाएं, पांच उत्तर पुस्तिकाएं (इनमें तीन सादी और दो पर कुछ सवालों के जवाब लिखे), गाइड, तीन मोबाइल और 11240 रुपये बरामद किए गए।
जिलाधिकारी विमल कुमार दुबे ने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक को तत्काल परीक्षा में लगे कक्ष निरीक्षकों सहित समस्त कर्मचारियों को हटाने का निर्देश दिया गया है। अगली परीक्षा में नए कर्मचारी ड्यूटी पर लगाए जाएंगे। मामले की जांच कराने का निर्देश दिया गया है। नकल में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने बताया कि परीक्षा केंद्र बाबू घनश्याम सिंह इंटर कालेज के बगल में स्थित आईटीआई कालेज से नकल सामग्री बरामद की गई है। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा।


केंद्र व्यवस्थापक बदलेे गए
मिर्जापुर। जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह ने बताया कि बाबू घनश्याम सिंह इंटर कालेज का केंद्र व्यवस्थापक मौनी स्वामी इंटर कालेज के आदित्य सिंह को बनाया गया है। नए कक्ष निरीक्षकों की भी तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें