मिर्जापुर। कटरा कोतवाली पुलिस नगर के लालडिग्गी स्थित एक विद्यालय में पढ़ाने वाले एक शिक्षक को अपने ही छात्रा से छेड़खानी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है। पुलिस अनुसार आरोपी शिक्षक अपने स्कूल की छात्राओं को कोचिंग पढ़ाने का काम करता था। इसी दौरान एक छात्रा को अकेले बुलाकर अक्सर उसके साथ छेड़छाड़ करता था। कई बार छेड़छाड़ करने का विरोध जताने पर शिक्षक नहीं माना को छात्रा ने अपने परिजनों को मामले से अवगत कराया। जानकारी होते ही छात्रा के पिता ने आरोपी शिक्षक जेपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।