विंध्याचल। थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव स्थित एफसीआई गोदाम पर तीन दिनों से मजूदर नहीं मिलने के कारण भारी संख्या में ट्रक गेहूं व चावल लोड कर खड़े है। इससे लगभग एक किलोमीटर तक वाहनों की कतारे लगा हुई है।
मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर अनाज का रैक आने से विंध्याचल के एफसीआई गोदाम पर मौजूद सारे मजदूर मिर्जापुर चले आ गए है। इससे भवानीपुर गोदाम पर एक भी मजदूर नहीं है। गोदाम पर मजदूरों के न रहने से गोदाम पर गेहूं व चावल लोडकर आने वाले सैंकड़ों ट्रक गोदाम पर खड़े होने को विवश है। मडिहान, लालगंज, औराई मिर्जापुर से लौटकर गेहूं-चावल लादकर आए ट्रक चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। औराई के ट्रक ड्राइवर राम बहादुर पटेल ने कहा कि तीन दिन से हम यहां खड़े हैं लेकिन अनाज उतारने के लिए मजदूर नहीं मिल रहे हैं। मड़िहान ट्रक ड्राइवर अवध राज ने बताया की गाड़ी खड़ी होने पर खाने पीने में परेशानी हो रही है और माल से लदी ट्रक को रात भर जाकर देखना पड़ रहा है।विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि दो से तीन दिन का समय लगेगा ।