जमालपुर। क्षेत्र के दर्जन भर सड़कों पर चल रहे मरम्मत कार्य में भारी अनियमितता बरती जा रही है। सड़कों के मरम्मत कार्य मे हो रही धांधली से ग्रामीणों में कार्यदायी संस्थाओं के प्रति नाराजगी व्याप्त है।
क्षेत्र में इस समय दर्जनों भर मार्गों पर मरम्मत का कार्य चल रहा है। मरम्मत होने वाले सड़को पर गिट्टी के कुटाई का काम ठीक ढंग से नहीं हो रहा है। ठीक ढंग से पानी का छिड़काव नही किया जा रहा है। सड़कों को बनाने में भारी पैमाने पर गड़बड़ी की जा रही है। क्षेत्र के जयपट्टी से मदरा, तक खजुरौल से हर्दी सहिजनी,कउवा साथ से करहट,खेमई बरी से चनाईत तक के मार्गों पर मरम्मत कार्य चल रहा है। सड़कों में उत्पन्न हुए गड्ढों में बालू गिट्टी की जगह मिट्टी डाल कर गड्ढों का लेपन किया जा रहा है सड़कों के मरम्मत मे हो रही भारी अनियमियतता पर क्षेत्रीय लोगों में रोष व्याप्त है। ठेकेदारों द्वारा मनमाने ढंग से गुणवत्ता विहीन सड़कों का मरम्मत करके अपने दायित्वों का निर्वहन किया जा रहा है। विभागीय अधिकारी चुप्पी साधे पड़े हैं। कुछ दिन पूर्व विभाग के सहायक अभियंता के सी सिंह ने जांच कराने की बात कही थी लेकिन इस पर अमल आज तक नही हुआ। कुछ दिन पूर्व हर्दी सहिजनी के ग्राम प्रधान द्वारा मानक के अनुरूप सड़कों का मरम्मत नही होने की शिकायत विभागीय अधिकारियों के यहां दर्ज करायी गई थी। अधिकारियों द्वारा शिकायत को अनदेखी करके गुणवत्ता विहीन सड़कों का मरम्मत जारी रखा गया। मानक के अनुसार सड़कों का मरम्मत नही होने पर ग्रामीणों द्वारा प्रदर्शन किया गया था। फिर भी मनमाने तरीके से मरम्मत का कार्य जारी रहा। इस बात को लेकर ग्रामीणों में असंतोष व्याप्त है।