फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह का समापन, डीएम ने यातायात का पालन करने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोटरी क्लब मीरजापुर के सौजन्य से यातायात माह समापन कार्यक्रम का आयोजन गुरूवार को नगर के लालडिग्गी मोहल्ला स्थित मिलन पैलेस में किया गया। उक्त समारोह के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे ने आम लोगों व बच्चों को यातायात के प्रति जागरूक करने हेतु यातायात पुलिस द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। उन्होंने स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को जागरूक करने की भी प्रशंसा की।
विज्ञापन

समारोह का शुभारंभ लायंस स्कूल के बच्चों द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत करते हुए किया गया। नुक्कड़ नाटक, जूडो प्रतियोगिता, योगाभ्यास आदि के माध्यम से लोगों को सुरक्षित और स्वस्थ रहने हेतु जागरूक किया गया। बताया गया कि यातायात माह के दौरान यातायात प्रभारी बागीश विक्रम सिंह द्वारा कुल 560 वाहनों का चालान, छह लाख 95 हजार 300 रुपया रूपये शमन शुल्क वसूला गया। 30 वाहनों को सीज किया गया। साथ ही जनपदीय पुलिस द्वारा यातायात माह के दौरान कुल 45 हजार रुपये शमन शुल्क, 1121 वाहनों का चालान तथा 20 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशन में यातायात प्रभारी द्वारा विभिन्न स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराते हुये बच्चों व उनके अभिभावकों को यातायात नियमों के पालन व सड़क सुरक्षा के संबंध में जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त आमजन को जागरूक करने हेतु वीडियो, प्रोजेक्टर, नुक्कड़ नाटक का आयोजन कराया गया। इस दौरान अध्यक्ष रोटरी क्लब आशुतोष अग्रवाल, अश्वनी कुमार पांडेय संयुक्त मजिस्ट्रेट, प्रकाश स्वरूप पाण्डेय अपर पुलिस अधीक्षक नगर, संजय कुमार सिंह सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आदित्य गोयनका द्वारा किया गया। इस मौके पर रोटरी क्लब के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। समारोह के अंत में रोटरी क्लब के डा. ओमशंकर गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उक्त समारोह में लायंस स्कूल, डेफोडिल्स पब्लिक स्कूल, सेठ द्वारिका प्रसाद बजाज स्कूल, सेमफोर्ड स्कूल, संस्कार पब्लिक स्कूल के बच्चों, पदाधिकारियों सहित जनपद के विभिन्न अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें