फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्षण करने पहुंचे एक्सईएन को लोगों ने बताया बिजली का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
राजगढ़। विद्युत उपकेंद्र राजगढ़ पर निरीक्षण में पहुंचे अधिशासी अभियंता एके सिंह से उपभोक्ताओं विद्युत आपूर्ति की बदहाली की शिकायत की। दैनिक कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेय न मिलने का ज्ञापन दिया। एक्सईएन ने फोन से वार्ता कर दीवाली के पहले मानदेय दिलाने एवं आपूर्ति दुरुस्त कराने का आश्वासन दयिा।
विज्ञापन

राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण एवं दीनदयाल ग्राम्य ज्योति योजना के तहत बनी नई लाइनों के निरीक्षण में कई अधिकारियों के साथ राजगढ़ उपकेंद्र पहुंचे अधिशासी अभियंता विद्युत एके सिंह को उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने घेर लिया। उन्होंने राजगढ़ फीडर का तार अक्सर टूटने और घंटों नहीं जोड़े जाने की शिकायत की। कर्मचारियों ने तीन माह से मानदेय न मिलने के सौंपे गए ज्ञापन के संबंध में ठेकेदार विनोद जायसवाल को फोन पर दीपावली के पहले मानदेय भुगतान करने का निर्देश दिया। श्री सिंह ने कहा कि राजगढ़ विद्युत उपकेंद्र पर कंप्यूटर की व्यवस्था कर दी गई है। उपभोक्ता ऑनलाइन बिल प्राप्त कर उसका भुगतान कर दें , अन्यथा त्यौहार बाद वसूली अभियान में पकड़े जाने पर एफआईआर कर कार्यवाई की जाएगी के जिम्मेदार उपभोक्ता स्वयं होंगे। इस दौरान आलोक कुमार सिंह, राजेश कुमार, त्रिलोकी नाथ, अशोक कुमार,संजय पाल, रामलाल, अशोक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें