मिर्जापुर। भरुहना स्थित कार्यालय पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने रविवार को जनता दरबार लगाकर समस्याओं को सुना। जनता दरबार में लोग अधिकतर बिजली, पानी, सड़क, प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष, विद्युतीकरण आदि की समस्या को लेकर पहुुंची।
जनता दरबार में स्वामी विवेकानंद समाज कल्याण समिति के प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष रामकृष्ण शंकर ने सांसद से बताया की नि:शुल्क र्स्पोटस ऐकेडमी का संचालन किया जा रहा है लेकिन पर्याप्त खेल उपकरण नहीं होने के कारण खिलाडी राज्य एवं राष्ट्र स्तर तक पहुचने में असमर्थ रहते हैं। उन्होंने खेल उपकरण उपलब्ध कराने की मांग किया। राजगढ़ रामपुर डगहीं के किसानों का प्रतिनिधि मंडल चन्द्रमा सिंह ने केन्द्रीय राज्य मंत्री से भक्सी नदी में लिफ्ट पंप द्वारा सिंचाई की व्यवस्था स्थापित करने की मांग किया। जिससे इन गांवों की फसलों को सूखे से बचाया जा सकता है। ग्राम सभा दाढीराम पहाडी के हीरामणि पाल, प्रधान फौजदार ने ग्राम वारीपुर पहरी, देरहिया पहरी में विद्युतीकरण कराने के की मांग किया। कहा कि विद्युतीकरण न होने के कारण बच्चों की पढाई प्रकाश, फसलों की सिंचाई, पीने के पानी हेतु परेशानियों का सामना करना पड़ जा रहा है, जनता दरबार में आये सभी आम जनता की बातों को सुनने के बाद केन्द्रीय राज्य मंत्री ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। जनता दरबार में छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल, प्रदेश सचिव रमाशंकर सिंह पटेल, डा. शिवप्रकाश विश्वकर्मा, हरिशंकर सिंह, राममूर्ति बिंद, विद्याधर तिवारी, सीएल बिंद, रमाकांत पटेल, घनश्याम पटेल, सत्यनरायन सिंह, डा. अनिल सिंह पटेल, गोपाल दास शर्मा, राधेश्याम पटेल, सुजीत पटेल, रमेश, आनंद सिंह पटेल, पप्पू पटेल, दुर्गेश पटेल, दिनेश्वर सिंह, बिजय शर्मा, उमाकांत यादव, हर्षित पटेल आदि मौजूद रहे।