फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक यूनिट रक्त से बचती है चार जिंदगियां

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में विश्व स्वैच्छिक रक्तदाता दिवस पर बुधवार को मंडलीय अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित शिविर में 16 महादानियों ने रक्तदान किया। दो महिलाओं ने भी रक्तदान किया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी बिमल कुमाद दुबे ने शिविर का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

सबसे पहले गरीब सामना पार्टी के एक्टिव ब्लड डोनर अनवर अली सागर और फिर व्यवसायी गोपाल गुप्ता ने रक्तदान किया। इसके बाद एक-एक कर 16 लोग रक्त दिया। गुरुनानक इंटर कॉलेज की शिक्षिका विनिता कौर अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर में लगातार दूसरे वर्ष रक्तदान करने पहुंचीं। उनके साथ उनकी पुत्री और अध्यापिका राजप्रीत भी महादान करने आई थीं। युवा रितेश यादव, प्रदीप कुमार, शुभम गुप्ता, प्रशांत मिश्र आदि का रक्तदान के प्रति जज्बा देखने लायक था। उद्घाटन के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान मानता की सेवा है। जो लोग यहां रक्तदान करने आए हैं वे किसी की जिंदगी बचाने का जरिया बनेंगे। समाज ऐसे लोगों का सदा ऋणी रहेगा। उन्होंने बताया कि उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपने शरीर मेडिकल कॉलेज को दान दिए हैं। जिलाधिकारी ने एक्टिव डोनर का स्मृतिचिह्न और प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मान किया और इसके बारे में लोगों को जागरूक करने का अनुरोध किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। आयोजन में मंडलीय अस्पताल के डा. ओपी शाही, डा. राजन कुमार, रामसागर तिवारी, सुमन राय, माला सिंह, दिनेश द्विवेदी, पियूषकांत सिंह, विमलेश दुबे,विनोद मिश्र, अर्जुन पटेल ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें