मिर्जापुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीकाकरण को गति प्रदान करने और लोगों को जागरूक करने के लिए शुक्रवार को जिले के सभी ब्लाकों में जनप्रतिनिधि टीकाकरण का आयोजन किया गया। जिले के सभी 12 ब्लाकों में बूथ लगाया गया। जहां पर नवनिर्वाचित प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, बीडीसी और अन्य जन प्रतिनिधियों और उनके परिवार के सदस्यों को टीका लगाया गया।
सीखड़, सीखड़ ब्लाक के सभाकक्ष में कोविड-19 से बचाव के लिए खंड स्तरीय जागरूकता और टीकाकरण कार्यक्रम शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ श्रीलक्ष्मी वीएस द्वारा किया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नीलेश श्रीवास्तव ने टीकाकरण के फायदा के बारे में बताया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अजय कुमार ने भी कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। मुख्य अतिथि सीडीओ ने कहा कि कृषि क्षेत्र में अग्रणी है। सब्जी उत्पादन में भी जनपद में अन्य कार्य अग्रणी है। उन्होंने विकासखंड में रहने वाले मोची, ठेले वाले, फल विक्रेता, चाट वाले के साथ अन्य कार्यरत श्रमिकों का फार्म भरने का निर्देश दिया। ताकि उन्हें शासन द्वारा निर्धारित रुपये दिया जाए। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. नीलेश कुशवाहा ने टीकाकरण के बारे में फैली भ्रांतियों को दूर करने के बारे में जानकारी दिया। खंड विकास अधिकारी पवन कुमार सिंह ने मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, पौधरोपण में अधिकाधिक कार्य कराने का अनुरोध किया। कार्यक्रम में विनोद श्रीवास्तव डीसी डीपीसी, केके सिंह एडीओ आईएसबी, रामनरेश एडीओ पंचायत आदि रहे।