फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरोजगार के लिए महिलाओं को मिली सिलाई मशीन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। रोटरी क्लब की मंडलाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल ने शनिवार को जिले की आधिकारिक यात्रा की और कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।
लालडिग्गी स्थित एक परिसर में आयोजित रोटरी क्लब के कार्यक्रम में उन्होंने स्वरोजगार के लिए चार महिलाओं को सिलाई मशीन का वितरण किया। साथ ही खिलाड़ी विरेंद्र सिंह मारकाम एवं पूर्व शिक्षिका कुुमकुम सिन्हा को सम्मानित किया। इसके पूर्व संस्था के सचिव अमित खंडेलवाल ने क्लब के सेवा कार्यों की जानकारी दी। मंडलाध्यक्ष स्तुति अग्रवाल ने रोटरी इंटरनेशनल के मुख्य उद्देश्य महिला उत्थान के बारे में बताया। इस अवसर पर परमजीत कौर, जगजीम, डा. रंजना, सुषमा, डा. राजीव अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन

एक अन्य कार्यक्रम रोटरी क्लब मिर्जापुर डायमंड के आयोजन में उन्होंने सेनेटरी नैपकिन वाली वेंडिंग मशीन क्लब को दी। साथ ही कहा कि महिलाओं को सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को ब्रेस्ट फिडिंग कराने में परेशानी होती है। इसलिए ऐसे सार्वजनिक स्थानों पर इसके लिए एक केबिन बनवाया जाए। इसके पहले इंदु गुप्ता ने क्लब के किए गए कार्यों के बारे में उनको जानकारी दी। इस अवसर पर संचालन पंकज खत्री ने किया। विजय मिश्रा, केके पांडेय, आशीष सोनी, अधिराज दत्त, सरजीत सिंह, अमरनाथ अग्रवाल, गौरव, सुरेश तिवारी व अन्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें