फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय विद्यालय के मेधावी जिले का नाम रोशन करेंगे: अनुप्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जनपदवासियों को केंद्रीय विद्यालय के रूप में नई सौगात मिली है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को महुवरियां में अस्थायी तौर पर नए केंद्रीय विद्यालय का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह विद्यालय जनपद के मेधावी छात्रों के लिए आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा। भविष्य में इस विद्यालय से शिक्षा प्राप्तकर मेधावी छात्र देश-प्रदेश में जनपद का नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल, जिलाधिकारी अनुराग पटेल, सीडीओ प्रियंका निरंजन, रामकुमार विश्वकर्मा, अपना दल (एस) के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल, केंद्रीय विद्यालय संगठन वाराणसी संभाग की सहायक आयुक्त संध्या श्रीवास्तव सहित कई वरिष्ठ अधिकारी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे। उधर, इस कार्यक्रम से भाजपा विधायक दूर रहे। जबकि सभी विधायकों का नाम आमंत्रण पत्र पर भी छपा था।
स विद्यालय में कक्षा एक से पांचवीं तक बच्चों का प्रवेश होगा। पहले साल में प्रत्येक कक्षा में 40 बच्चों का प्रवेश लिया जाएगा। जनपद में नए केंद्रीय विद्यालय के भवन निर्माण का कार्य पूर्ण होने तक नवीन केंद्रीय विद्यालय का संचालन अस्थायी तौर पर राजकीय इंटर कॉलेज महुवरियां में किया जाएगा। यह विद्यालय महज सात महीने में शुरू हुआ। केंद्रीय विद्यालय के लिए अनुप्रिया पटेल काफी प्रयासरत रहीं।
विज्ञापन


40 करोड़ से बनेगा केंद्रीय विद्यालय
मिर्जापुर। केंद्रीय विद्यालय के लिए सिटी ब्लाक के आमघाट देवरी के पास भूमि का चयन किया गया है। इसके लिए 40 करोड़ रुपये का बजट जारी किया गया है। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बताया कि जिस जगह का चयन किया गया है, वहां पहले तीन तालाब का स्वरूप था, उसे पटवाया गया। विद्यालय में इसी सत्र से बच्चों का प्रवेश होगा। 11 मार्च से प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी।
उन्होंने कहा कि सांसद ने इस अस्थायी विद्यालय के लिए सांसद निधि से 30 लाख रुपये दिया है। केंद्रीय विद्यालय संगठन की सहायक आयुक्त संध्या श्रीवास्तव ने बताया कि राजकीय इंटर कालेज परिसर में चलने वाले इस विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक के बच्चों का प्रवेश किया जाएगा। प्रत्येक कक्षा में 35 से 40 बच्चों का नामांकन किया जाएगा। इस प्रकार से दो सौ बच्चे इस वर्ष इस विद्यालय में अध्ययन कर सकेंगे। अध्यापकों की तैनाती के बारे में बताया गया कि अभी राजकीय इंटर कालेजों के अध्यापकों को अस्थायी रूप से इस विद्यालय से संबद्ध किया जाएगा। इस विद्यालय में प्रवेश के लिए केंद्र और राज्य कर्मचारियों के बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस अवसर पर सीडीओ प्रियंका निरंजन, डीआईओएस देवकी सिंह, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रमाकांत पटेल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें