फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव का सर्वोतम विकास अधिकारों की सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला पंचायत सभागार में रविवार को हुई अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठि में वक्ताओं ने कहा कि मानव का सर्वोत्तम विकास उसके अधिकारों की सुरक्षा है।
विज्ञापन

मानव अधिकार व वर्तमान में इसकी दशा विषय पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस तोमर ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं लेकिन मानवता स्थायी रहती है। भारतीय संविधान ने मानवीय गरिमा को श्रेष्ठतम स्थान प्रदान किया है। विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी यूपी सिंह ने कहा कि मानव अधिकारों की सुरक्षा के लिए लोकसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करें। गंगा सागर दुबे ने कहा देश में कर्तव्यों की बात हो तो अधिकारों की जरूरत ही न पड़े। पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा अधिकार विहीन जीवन लज्जाजनक होता है। डा. रमाशंकर शुक्ल ने सत्ता द्वारा असहमतियों पर दमनात्मक रवैया अपनाने को घोर अमानवीय करार दिया। संजय सिंह गहरवार, सलिल पांडेय, अशोक उपाध्याय, श्रीश श्रीवास्तव आदि थे। अध्यक्षता बृजकिशोर मिश्र व संचालन राजेंद्र तिवारी ने किया। अखिलेश तिवारी, अमिताभ पांडेय, संतोष तिवारी आदि थे। पदारथ लाल की गली में अंतरराष्ट्रीय न्यायिक मानवाधिकार संरक्षण की बैठक में मानवाधिकार पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष हैदर अली, सुजीत वर्मा, प्रियंका चौरसिया आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें