मिर्जापुर। अधिशासी अभियंता ( नगर ) के नेतृत्व में शुक्रवार को विद्युत के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। अलग-अलग क्षेत्रों में चलाए गए अभियान के दौरान 85 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया गया।
उमेश कुमार गौतम, विपिन पटेल, अभय सिंह, रमन चतुर्वेदी, राम सिंह व आनंद मिश्रा ने रतनगंज, संकट मोचन, कुशवाहा नगर, तरकापुर, कामापुर में 19 उपभोक्ताओं के विरुद्घ बिल न जमा करने एवं अवैधरुप से लाइन जोड़ने पर विद्युत अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराया है।