मिर्जापुर। ऊमर-ओमर वैश्य परिषद, महिला मंडल तथा युवजन का संयुक्त चुनाव सोमवार को हुआ। नगर के महुवरिया स्थित सुनीता गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में हुए चुनाव के दौरान चुनाव अधिकारी विजय कुमार लोहिया, बैकुंठ नाथ ऊमर व विनोद ऊमर मौजूद रहे।
सर्वसम्मति से परिषद अध्यक्ष पद के लिए सुमनलता गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए ओमकार नाथ सागर व राज कुमार ऊमर महामंत्री पद के लिए ज्ञान शंकर गुप्ता, संयुक्त मत्री पद के लिए आनंद कुमार गुप्ता व अनिल कुमार गुप्ता, संगठन मंत्री के लिए रवि नारायण गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए राज मोहन गुप्ता, आय-व्यय निरीक्षक पद के लिए लवकुश कुमार गुप्ता, मीडिया प्रभारी पद के लिए भरत ऊमर, प्रचार एवं प्रकाशन मंत्री पद के लिए गोपाल जी ऊमर का चुनाव किया गया। इसी तरह महिला मंडल चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए ममता रानी गुप्ता, उपाध्यक्ष पद के लिए बेबी गुप्ता व बबिता गुप्ता, महामंत्री पद के लिए साधना गुप्ता, संयुक्त मंत्री पद के लिए मंजू गुप्ता, आयव्यय पद के लिए सुनीता गुप्ता, मीडिया प्रभारी पद के लिए सुषमा गुप्ता व प्रचार प्रकाशन मंत्री पद के लिए सरिता गुप्ता का चुनाव किया गया। युवजन संघ चुनाव के लिए अध्यक्ष पद पर रोहित कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष आनंद कुमार गुप्ता, शानु गुप्ता, महामंत्री पद पर साहिल गुप्ता, कोषाध्यक्ष पद के लिए सत्यम गुप्ता, संयुक्त मंत्री पद के लिए शुभम गुप्ता व मीडिया प्रभारी पद के लिए आयुष कुमार गुप्ता का चुनाव किया गया। इस मौके पर 31 अन्य कार्यकारिणी सदस्यों का चुनाव किया गया।