फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग की ओर से शुक्रवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया गया और देश के सीमाओं की रक्षा व आतंकवादियों से मुकाबला कर शांति स्थापित करने में अपनी जान न्यौछावर करने वाले सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया। सर्वप्रथम मंडलायुक्त, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, नगर विधायक एवं नगर पालिका अध्यक्ष को प्रतीक झंडा लगाया गया। इस दौरान मंडलायुक्त मुरली मनोहर लाल ने कहा कि देश की सेवा में तत्पर व समर्पित सशस्त्र सेनाओं पर गर्व है। वहीं, नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने कहा कि बहादुर सैनिकों की वजह से ही हम अपने को सुरक्षित महसूस करते हैं। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी कर्नल अनिल कुमार ने सशस्त्र सेनाओं के प्रति सम्मान प्रकट किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें