फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चला प्रशासन का डंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र में अवैध परिवहन व ओवरलोड वाहनों वाहनों के फर्राटे भरने की मिली खबर पर खनिज विभाग व पुलिस टीम संग एसडीएम सदर आशुतोष कुमार दुबे ने रविवार की रात मिर्जापुर-इलाहाबाद मार्ग पर छापेमारी की। रात्रि 11 बजे से सड़क पर उतरा दल भोर तक सड़कों पर पूरी रात जमा रहा। छापेमारी के दौरान टीम ने आठ ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी सदर आशुतोष कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर, खनिज विभाग के सर्वेक्षक एस के पाल व परिवहन विभाग के पीटीओ राम सागर के अलावा जिगना पुलिस की टीम जिगना में बालू व गिट्टी आदि लदे वाहनों द्वारा आरंभ की गई चेकिंग सोमवार की भोर तक चलती रही। चेकिंग के दौरान जिगना मे चार, चील्ह में तीन व मंडी समिति के पास एक ट्रक समेत आठ ट्रकों को सीज कर दिया गया। एसडीएम ने कहा कि ओवरलोड वाहन किसी भी दशा में सड़कों पर चलने नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि यह अभियान निरंतर चलता रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें