फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल वैज्ञानिकों ने प्रस्तुत किए अपने-अपने प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद द्वारा संचालित राष्ट्रवादी गतिविधि के 26 वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन सोमवार को राजस्थान इंटर कालेज में किया गया। कार्यक्रम में कक्षा छह से 12 तक के बाल वैज्ञानिकों ने स्वच्छ हरित एवं स्वस्थ राष्ट्र के लिए विज्ञान तकनीक एवं नवाचार पर वैज्ञानिक विधि द्वारा लघुशोध प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

उद्घाटन राजस्थान इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा. अशोक शुक्ला सहित डा. केएन त्रिपाठी, डा. आरके आनंद ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर मार्ल्यापण व दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम में 55 विद्यालयों के 127 बाल वैज्ञानिकों ने अपने-अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। बाल विज्ञान कांग्रेस में जूनियर वर्ग में श्लोक कुमार, शुभांगी, नरेश सेठ तथा सीनियर वर्ग में रोहित मौर्य, आकांक्षा सिंह, तनू राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए चयनित किए गए। समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय सहित पंकज बिंद, शिवराम शर्मा, संजय श्रीवास्तव, मनमोहन यादव आदि का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें