लालगंज। क्षेत्र के बस्तरा गांव के पास बालू लदी ट्रक का एक्सेल टूटने से सोमवार को अपरान्ह से शाम तक राष्ट्रीय राज मार्ग पर रीवां रोड पर जाम लग गया। मार्ग पर वाहनों की लंबी लाईन लग गई। जिससे वाहनों का आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
लालगंज थाना के क्षेत्र के बस्तरा गांव के पास राष्ट्रीय राज मार्ग पर बालू लाद कर आ रहा ट्रक का एक्सेल टूटने से सोमवार को पूरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। बालू लदी ट्रक बालू गिराने के चक्कर में रोड पर घुमा कर बैक करते समय एक्सेल टूट गया था। सड़क के बीचों बीच ट्रक क्षतिग्रस्त होकर खड़ी हो गई। जिससे पूरी सड़क अवरुद्ध हो जाने से वाहनों का आवागमन बन हो गया। भारी वाहनों के जाम मे फंसने से बाइक निकलना भी मुश्किल हो गया। अब जब तक ट्रक की मरम्मत होने तक रोड पर जाम रहेगा।