फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहनों चालकों का आठवें दिन भी विरोध प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजकीय वाहन चालक महासंघ उ.प्र. लखनऊ के आहवान पर नौ सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को आठवें दिन भी वाहन चालकों का महासंघ कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन जारी रहा। वाहन चालकों ने काला फीता बांधकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। चालक महासंघ के अध्यक्ष प्रशांत मिश्रा ने बताया कि यह कार्यक्रम तीन अक्तूबर तक चलाया जाएगा। कहा गया यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो चार अक्तूबर से वर्क टू रूल प्रारंभ किया जाएगा। इस दौरान विरेंद्र कुुमार, मुनौव्वर, दिलीप, मनीष यादव, मंशा बिंद, शाहिद, पारस, हरिशंकर, राकेश, रामबलि, बद्री प्रसाद, कपूर, सिपाही, राम आसरे, सब्बन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें