फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवर्ण आयोग व सवर्ण एक्ट बनाया जाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अखिल भारतीय ब्राहमण महासंघ के तत्वावधान में पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पर सोमवार को धरना प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष पं. साधु तिवारी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक भेजा। जिसमें कहा कि सवर्ण आयोग और सवर्ण एक्ट बनाया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एससी एसटी कानून के दुरुपयोग को रोकने और सर्वोच्च न्यायालय के सम्मान की रक्षा करने की मांग किया।उन्होंने कहा कि एससी एसटी एक्ट और प्रोन्नति में आरक्षण के मामले में सर्वोच्च न्यायालय का सम्मान हो साथ ही सवर्ण व पिछड़ी जातियों की उपेक्षा नही किया जाए। कहाकि जातीय आधार पर आरक्षण की व्यवस्था समाप्त कर हर वर्ग के गरीबों को आर्थिक आधार पर आरक्षण की व्यवस्था की जाए। उन्होंने कहाकि भ्रष्टाचार में लिप्त पाटियों की मान्यता को समाप्त किया जाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा, दरोगा दुबे, जनार्दन मिश्रा, योगेश उपाध्याय, श्रवण कुमार उपाध्याय, अभिनंदन मिश्रा, मधुकर मिश्रा, आलोक उपाध्याय, महेंद्र प्रताप सिंह, रजनीकांत तिवारी, आशीष शुक्ला ने एससीएसटी एक्ट का दुरुपयोग रोका जाए। इस दौरान अरूण कुमार तिवारी, शेषमणि तिवारी, राज कुमार, बृज बहाल सिंह, भुनेश्वर शुक्ला, अवधेश प्रताप सिंह, चंचल सिंह, शशि पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें