फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मासिस्ट बिना चल रहे 14 दुकानों का लाइसेंस निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बगैर फार्मासिस्ट के चल रही दवा की 14 दुकानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए। दवा ये दुकानें मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में चल रही थीं। सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अतुल कुमार उपाध्याय ने इन दुकानों की जांच कराई। कई बार निर्देश देने के बाद भी फार्मासिस्ट नहीं रखने पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अतुल कुमार उपाध्याय ने जनपद मिर्जापुर में राव मेडिकल स्टोर चितौली भंजनपुर जिगना, राधा मेडिकल स्टोर हरगढ़, अंतिका मेडिकल स्टोर चुनार बंगला देवरिया, रायल मेडिकल स्टोर रेहड़ा चुंगी विंध्याचल, जीआरडी विंध्य मेडिकल स्टोर देवरी कला मड़िहान, रक्षा मेडिकल स्टोर इमरती रोड, देवांश मथेडिकल स्टोर आमघाट, विजय मेडिकल स्टोर बथुआ, शिव मेडिकल स्टोर आमघाट का रिटेल का लाइसेंस निरस्त किया गया। इन दुकानों पर फार्मासिस्ट नहीं थे। वहीं संत रविदास नगर भदोही शुभकामना मेडिकल स्टोर जीटीरोड गोपीगंज, न्यू विंध्य मेडिकल स्टोर उगापुर, यर्थाथ मेडिकल स्टोर भदोही साथ ही सोनभद्र के संतोष औषधि भंडार घोरावल और प्रदीप मेडिकल स्टोर रामगढ़ पन्नूगंज थाना की दवा की दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया। साथ ही दुकान खुलने अथवा दवा की बिक्री होने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन अतुल कुमार उपाध्याय ने बताया कि बगैर फार्मासिस्ट के दवा की दुकानें नहीं चलने दी जाएंगी। सभी दुकानदार फार्मासिस्ट रखें अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सभी औषधि निरीक्षक दवा की दुकानों का ऑनलाइन पंजीयन और आधार फीडिंग कराएं। इसमें लापरवाही बरते पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें