मिर्जापुर। ऊमर ओमर वैश्य महिला मंडल के तत्वावधान में पक्की सराय स्थित श्री ओम राम विद्यालय में रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में समाज के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।
आयोजित प्रतियोगिता में समाज के कुल 208 बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में अच्छे अंक हासिल करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर परिषद अध्यक्ष शैल गुप्ता ने कहा कि महिला मंडल गर्मी की छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम का आयोजन कर बच्चों के अंदर देश, विदेश, राजनीति, खेल व शिक्षा के साथ ही सामाजिक विषयों पर आधारित ज्ञान का संचार किया जाता है। इस अवसर पर सरिता गुप्ता, पूजा, सावित्री, रानी, रेखा, सविता, गीता, अनिता, आरती, शोभा गुप्ता व उर्मिला गुप्ता आदि मौजूद रहीं।