फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलितों पर हो रहे अत्याचार पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कांग्रेसजनों ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। कांग्रेसजनों ने देश व प्रदेश में दलितों पर अत्याचार का आरोप लगाते हुए इसका पुरजोर विरोध किया। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि दलितों पर अत्याचार बढ़ा है। वर्तमान में दलितों के हितों की अनदेेखी हो रही है। जिला प्रशासन को पत्रक सौंपकर ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष अब्दुल वहीद ने कहा कि देश में सभी जगह दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं, जिसकी कांग्रेस घोर निंदा और भर्त्सना करती है। समाज के निचले तबके की आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस सदैव से दलितों के उपर हो रहे अत्याचार का विरोध करती है। कहा कि दलितों पर अत्याचार नहीं रूका तो कांग्रेस आंदोलन करने को बाध्य होगी। दलितों के साथ संघर्ष में हमेशा सहयोग की भूमिका अदा की है। शहर महासचिव अर्चना चौबे ने कहा कि वर्तमान सरकार मनुवादी सरकार है, जिसका कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। समाज के सृजनात्मक एवं रचनात्मक कार्य करने में विश्वास करती है। स्वरूप सिंह ने कहा कि सरकार दलितों पर हो रहे अत्याचार पर रोक के लिए कारगर कदम उठाए। इस दौरान भैया लाल, नसरत खां, कमलेश दुबे, विजय दुबे, संजय यादव, अंकित अग्रहरि, डा. जुुनैद अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें