नगर पालिका परिषद मिर्जापुर में साफ-सफाई सहित विकास कार्यों की निगरानी अब मोहल्ला समितियां करेंगी। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज जायसवाल की पहल पर सभी मोहल्लों में मोहल्ला समितियों का गठन किया गया। अध्यक्ष ने गुरुवार को नगर के त्रिमोहानी वार्ड से पहली मोहल्ला समिति का शुभारंभ किया। साथ ही मोहल्ला समितियों के अध्यक्ष व सभासद मो. जावेद और सदस्यों के साथ वार्ता करके योजना बनाई। नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि मोहल्ला समिति खुले में शौच मुक्त, स्वास्थ्य व स्वच्छता, विज्ञान की शिक्षा, ठोस कचरा निष्पादन, व्यक्तिगत और सामुदायिक शौचालय, मूत्रालय, प्रकाश, पेयजल, अतिक्रमण, आवारा पशुओं आदि की समस्याओं पर निगरानी रखेगी। अध्यक्ष ने कहा कि बार्ड के विकास और स्वच्छता के लिए प्रत्येक माह में दो बार बैठक होगी। मुख्य सफाई निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला और जिला स्वच्छता प्रभारी संजय सिंह ने नगर में हो रहे सफाई व्यवस्था के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।
इनसेट
वार्ड में बनी मोहल्ला समिति
मिर्जापुर। पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल के निर्देशन में त्रिमोहानी वार्ड में पहली मोहल्ला समिति का गठन किया गया। समिति में सभासद व अध्यक्ष मो. जावेद है। सदस्य कमलाकांत शुक्ला, रजनीश, सुरेंद्र जैन, विकास मेहरोत्रा, विशाल मेहरोत्रा, महेंद्र सिंह, संजय सिंह, टिंकू जायसवाल, सुशील, सुरेंद्र पांडेय, नसीम अहमद, मोहिबुल्ला, पल्लो खत्री, फुलवंत सिंह, कमलेश चौधरी, सचिन अग्रहरि, संजय श्रीवास्तव, मनोज जायसवाल, धवल पांडेय, गोरख, गुलाब सिंह आदि को बनाया गया है।