फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर विद्युत कर्मियों ने मुख्य अभियंता के कार्यालय में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

मिर्जापुर। विद्युत तकनीकी कर्मचारी एकता संघ उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई ने मांगों को लेकर शुक्रवार को फतहां स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय के परिसर में धरना दिया। दोपहर बाद काम्रिक अधिकारी द्वारा संघ के पदाधिकारियों को 24 अक्तूबर के दिन वार्ता के लिए बुलाए जाने पर पदाधिकारियों ने धरना समाप्त करने का निर्णय लिया। कहा कि 24 को वार्ता के दौरान कोई हल नहीं निकला तो दोबारा धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आरके गौतम ने धरने के दौरान कहा कि प्रदेश संगठन ने सीनियर के आधार पर प्रमोशन देने की मांग सरकार से की थी। जिस पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है। इससे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रमोशन नहीं मिल रहा है। इसको लेकर कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने मांगों पूरी करने के लिए शुक्रवार से मुख्य अभियंता के कार्यालय फतहां परिसर में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। इसकी जानकारी सरकार को होने पर क्रार्मिक अधिकारी के संगठन के प्रदेश महामंत्री को 24 अक्तूबर के दिन वार्ता के लिए बुलाया है। तब तक के लिए धरना समाप्त कर दिया गया है। पदाधिकारियों ने कहा कि वार्ता के बाद जैसी रणनीति बनेगी वैसा कार्य होगा। इस दौरान जिला महामंत्री महेश कुमार, कोषाध्यक्ष प्रदीप मौर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें