मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित श्रीपंचमुखी महादेव मंदिर से श्रीराम लीला कमेटी के तत्वावधान में गुरुवार की देर शाम हनुमान दल की झांकी निकाली गई। हनुमान दल की आकर्षक व मनोहारी झांकी देखने लोग उमड़ पड़े। झांकी बरिया घाट से शुरु होकर बघेल गली, वासलीगंज, डंकीनगंज, पक्की सराय होते हुए पुन: मंदिर पर समाप्त हुई। झांकी के दौरान हनुमान रुपधारी बच्चे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। शुभारंभ अध्यक्ष संतोष गोयल ने आरती के साथ किया। संजय सिंह गहरवार, अमित श्रीनेत, रविंद्र कुमार, विपिन कुमार, प्रदीप गुप्ता, मयंक गुप्ता, शिवम कसेरा, संतोष कुुमार, लक्ष्मण, बृजेश यादव आदि मौजूद रहे।
उधर, श्रीराम लीला कमेटी बरियाघाट के तत्वावधान में दशहरा का सुप्रसिद्घ मेला आज लगेगा। मेले के लिए बरियाघाट मार्ग को रंगीन झालरों और बल्बों से आकर्षक ढंग से सजाया गया है। कई झांकियां सजाई जा रही हैं जो विभिन्न तरीके के सकारात्मक संदेश देंगे। अध्यक्ष संतोष गोयल ने बताया कि दशमी मेला विगत वर्षों की अपेक्षा अधिक आकर्षक और भव्य बनाया जा रहा है। दशमी मेले को देखने के लिए दूर दूर से लोग आते हैं। उन्होंने बताया कि मेला शाम छह बजे से शुरु होकर रात्रि दो बजे तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मेले में सुरक्षा और व्यवस्था में पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, नगर पालिका परिषद मिर्जापुर, जल निगम, स्वास्थ्य विभाग, फायर सर्विस आदि तैयारियों में जुटे हुए हैं।