फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर में सिक्का नही ले रही डाककर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत कछवां स्थित उप डाकघर में ग्राहकों के सिक्कों नहीं जमा होने की शिकायत पर उपनिरीक्षक चुनार इंद्रजीत पाल ने शनिवार को निरीक्षण किया। उन्होंने डाक कर्मचारियों से कहा कि वे हर हाल में सिक्का जमा करें। इससे इनकार करने का कोई औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

नगर पंचायत कछवां स्थित उप डाकघर में ग्राहकों को पैसा निकालने व जमा करने में कई दिनों से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्राय: कर्मचारी भी गायब रहते हैं। इस बात की शिकायत ग्राहकों ने उप निरीक्षक चुनार इंद्रजीत पाल से की थी। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने शनिवार को उपडाकघर पहुंचे। वह सीधे जमा काउंटर पर पहुंचकर वहां ग्राहकों की समस्या से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने डाक कर्मियों की जमकर क्लास लगाते हुए उनके एक, दो, पांच और दस रुपये के सिक्कों को तत्काल प्रभाव से जमा करने का निर्देश दिया। उप निरीक्षक ने सिक्का नहीं लेने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। कहा कि कर्मचारियों के व्यवहार के चलते ही ग्राहकों का डाकघर से विश्वास उठता जा रहा हैं। ग्राहक अब बैंकों पर ज्यादा विश्वास कर रहे है। सरकार तनख्वाह दे रही है तो जनता के प्रति निष्ठावान बने।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें