मिर्जापुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश यादव की अध्यक्षता में बुधवार को जिला अस्पताल में स्वच्छता संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनपद में डेंगू से बचाव, रोकथाम आदि पर विचार विमर्श किया गया। कहा कि डेंगू से बचाव के लिए घर में पानी जमा नहीं होने दें। क्षेेत्रीय संयुक्त निदेशक डा. शौकत कमाल तथा डा. मुखर्जी ने लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और रोकथाम आदि के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने विभागों के उत्तरदायित्वों के बारे में प्रोजेक्टर से विस्तार से जानकारी दी। बैठक में डा. अशोक राय, जिला मलेरिया अधिकारी विनोद रघुवंशी, फाइलेरिया कंट्रोल अधिकारी डा. राहुल सिंह आदि ने भी डेंगू से बचाव और उपचार की जानकारी दी।