फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इसी माह से जिले में शुरु होगा केंद्रीय विद्यालय

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। यदि सब कुछ तय तरीके से होता रहा तो आगामी 15 दिनों में मिर्जापुर में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना हो जाएगी। इसके लिए राजकीय इंटर कॉलेज में 15 कमरों की व्यवस्था की गई है जहां अस्थायी रूप से केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। इसके लिए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल पिछले वर्ष से ही प्रयासरत हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना के लिए पिछली मानव संसाधन मंत्री स्मृति ईरानी से उन्होंने बात की थी लेकिन पत्राचार के बीच ही उनका मंत्रालय बदल गया। नये मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से बात करने पर उन्होंने बताया कि इसके लिए एक फार्मेट भर कर राज्य सरकार प्रपोजल भेजता है। राज्य सरकार के माध्यम से जिलाधिकारी ने फार्मेट भर कर केंद्रीय संगठन को भेजा गया। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने अपने वाराणसी केंद्र को 11 जुलाई को पत्र भेज दिया। वाराणसी केंद्र ने जिलाधिकारी को वैकल्पिक तौर पर 15 कमरों की व्यवस्था करने को कहा है। इसी व्यवस्था के तहत जीआईसी में 15 कमरों को ठीक ठाक करा दिया गया है शीघ्र ही केंद्रीय विद्यालय की कक्षाएं राजकीय इंटर कॉलेज में शुरु हो जाएंगी। आपरेशनल खर्च मानव संसाधन मंत्रालय वहन करेगा। उन्होंने बताया कि केंद्रीय विद्यालय का नवीन भवन कंतित के पास बनाये जाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें