फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की दांतों व आखों की हुई जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में बच्चों का किया स्वास्थ्य परीक्षण
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब के सदस्यों ने मुंहकुचवां स्थित प्राइमरी और उच्च प्राथमिक स्कूल परिसर में मंगलवार को शिविर लगाया । शिविर में चिकित्सकों द्वारा बच्चों की आंखों और दांतों का परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष परमजीत कौर ने किया। स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए बालिकाओं को सेनेटरी नैपकीन बांटा गया।
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन ममता द्विवेदी के ड्रीम प्रोजेक्ट ऽहमारी मुस्कानऽ को आधार बना कर संपन्न हुआ। शिविर में नेत्र चिकित्सक डॉ. खुशबू सिंह ने आंखों और दंत परीक्षण परीक्षण रामकृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल के चिकित्सकों की टीम ने किया। वंदना वासन ने बच्चों को शिक्षा किट तो दीपा सर्राफ ने बच्चों को अल्पाहार वितरित किया। बालिकाओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए विजयलक्ष्मी सर्राफ ने सेनेटरी नैपकीन बांटा। वहीं बीना गोयनका ने स्लोगन पोस्टर व टूथ ब्रश व टूथ पेस्ट बच्चों को दिया। शिविर के अंत में अध्यक्ष परमजीत कौर ने भविष्य में और भी कार्यक्रम करने को कहा। उन्होंने बताया कि शिविर से 230 विद्यार्थी लाभान्वित हुए । जांच के दौरान दो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की आंखें कमजोर निकलने पर उन्हें निशुल्क चश्मा भी प्रदान किया गया। शिविर में जिन बच्चों में नेत्र और दंत की समस्या मिली उनको रिपोर्ट के आधार पर डा. खुशबू सिंह और राम कृष्ण सेवा आश्रम हॉस्पिटल द्वारा नि:शुल्क मदद दी जाएगी। सचिव स्तुति अग्रवाल ने क्लब की सदस्यों को लिटरेसी किट, डस्ट बिन, सेनेटरी किट और स्वास्थ्य संबंधी सामान मुहैया कराने के लिए धन्यवाद दिया। शिविर में श्रीमती कमला खंडेलवाल, आरती खंडेलवाल, अलका सिंघानिया, दीपा सर्राफ, रंजना जायसवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें